

छत्तीसगढ़ी में दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई, योजनाओं की दी जानकारीबलौदाबाज़ार-भाटापारा, 1 नवंबर।जिले के कलेक्टर श्री दीपक सोनी आज बलौदाबाज़ार जनपद के ग्राम लवनबंद पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हितग्राहियों के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होकर ग्रामीणों को छत्तीसगढ़ी भाषा में संबोधित किया। कलेक्टर के आत्मीय छत्तीसगढ़ी संवाद से ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। ग्रामीणों ने कहा — “जब हमर कलेक्टर ह सुग्घर छत्तीसगढ़ी म गोठियाइस, त मन प्रसन्न होगे।”कार्यक्रम के दौरान श्री सोनी ने ग्रामीणों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि सभी नागरिक केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने सरपंच, सचिव, पटवारी एवं रोजगार सहायकों के संपर्क में रहें ताकि योजनाओं की जानकारी समय पर मिल सके।कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांवों में योजनाओं का नियमित प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि कोई भी पात्र परिवार इससे वंचित न रहे।धान खरीदी और किसान योजनाओं पर जानकारीकलेक्टर श्री सोनी ने बताया कि जिले में धान खरीदी हेतु एग्रिस्टेक पोर्टल पर अब तक 1 लाख 62 हजार किसानों का पंजीयन किया जा चुका है। शेष किसान शीघ्र पंजीयन कराएं ताकि उन्हें धान विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी पंजीकृत किसानों का वैध धान खरीदेगी, इसलिए किसी भी भ्रम में न रहें।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बिचौलियों पर जिला प्रशासन की सख्त निगरानी रखी जा रही है, अतः कोई भी अवैध धान खपाने का प्रयास न करे।श्री सोनी ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत बलौदाबाज़ार-भाटापारा जिले के 1 लाख 34 हजार से अधिक किसानों को लाभ मिल रहा है, जो प्रदेश में सर्वाधिक है।पीएम सूर्यघर योजना की विस्तृत जानकारीइस अवसर पर कलेक्टर ने पीएम सूर्यघर योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सौर ऊर्जा के माध्यम से ग्रामीणों को बिजली बिल से मुक्ति मिलेगी और यदि उत्पादन खपत से अधिक हुआ, तो उसे बेचकर अतिरिक्त आय भी अर्जित की जा सकेगी।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा1 किलोवाट सिस्टम पर ₹30,000,2 किलोवाट पर ₹60,000,और 3 किलोवाट या अधिक पर ₹78,000 तक की सब्सिडी दी जा रही है।इसके साथ ही छत्तीसगढ़ शासन की ओर से भी अतिरिक्त सब्सिडी प्रदान की जा रही है —1 किलोवाट पर ₹15,000,2 किलोवाट पर ₹30,000।ग्रामीणों और युवाओं से संवादकलेक्टर श्री सोनी ने गांव के युवाओं और बच्चों से संवाद करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि युवा ही प्रदेश और देश का भविष्य हैं। उन्होंने सभी से शिक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।इस अवसर पर ग्राम सरपंच, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती दिव्या अग्रवाल, जनपद पंचायत सीईओ श्री फ़क़ीरचंद पटेल, नायब तहसीलदार श्री हमेश साहू सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।