

नया रायपुर:आज नया रायपुर में वी.वी.आई.पी. ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक फुलजेन्स पन्ना के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आरक्षक की पुत्री अनामिका से दूरभाष पर बात कर संवेदना प्रकट की और परिवार को इस कठिन समय में सांत्वना दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दुःखद घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति दें।ॐ शांति।—श्री विष्णु देव सायमुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन