खरोरा, छत्तीसगढ़ —छत्तीसगढ़ राज्य की 25वीं रजत जयंती के अवसर पर खरोरा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के निलेश गोयल ने छत्तीसगढ़ महतारी की महाआरती संपन्न कर प्रदेशवासियों को एकता, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया।हाल ही में रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा खंडित किए जाने की घटना से लोगों में व्याप्त रोष के बीच, खरोरा में आयोजित यह महाआरती समाज में शांति, एकजुटता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बनी।कार्यक्रम के दौरान आयोजित बैठक में क्रांति सेना के जिला अध्यक्ष अजय वर्मा ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ महतारी के जीर्णोद्धार कार्य तेजी से प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए उल्लेखनीय बजट निर्धारित किया गया है और इसके सफल क्रियान्वयन के लिए खरोरावासियों से सहयोग की अपील की गई है, ताकि यहां एक भव्य छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित की जा सके।अजय वर्मा ने आगे कहा कि समाज के सभी वर्गों का वे सम्मान और आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने इस आयोजन में शामिल होकर छत्तीसगढ़ महतारी के मान-सम्मान को बढ़ाया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं की उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर छत्तीसगढ़ी अस्मिता, संस्कृति और एकता को समर्पित इस कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, गौरव और विकास के लिए प्रार्थना की और छत्तीसगढ़ महतारी को नमन किया।
रिपोर्ट
नीलेश गोयल