
देशभर में वोटर लिस्ट की बड़ी जांच शुरू होने जा रही है। चुनाव आयोग अब बिहार के बाद पूरे देश में फेज़वाइज स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) यानी वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन करवाएगा PTI के मुताबिक, पहले चरण में ये प्रक्रिया उन राज्यों से शुरू होगी जहां 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं यानी असम, केरल, पुड्डुचेरी तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल।इस दौरान आयोग विदेशी नागरिकों, मृत मतदाताओं और स्थानांतरित लोगों के नाम हटाकर सूची को अपडेट करेगा।मकसद है – देश की वोटर लिस्ट को और अधिक सटीक और पारदर्शी बनाना।