
नई दिल्ली, अमेरिका रिश्तों में नई मजबूती का संकेत देते हुए, अमेरिका के नए राजदूत ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से औपचारिक मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी, रक्षा सहयोग और तकनीकी प्रगति जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी राजदूत ने प्रधानमंत्री मोदी को एक विशेष तस्वीर भेंट की, जिस पर खुद पीएम मोदी के हस्ताक्षर मौजूद थे। इस उपहार को स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने राजदूत का गर्मजोशी से स्वागत किया और भारत-अमेरिका संबंधों को “लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित साझेदारी” बताया।अमेरिकी राजदूत ने इस मौके पर कहा कि,प्रधानमंत्री मोदी न केवल भारत के, बल्कि पूरी दुनिया के सम्मानित नेता हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। आप सच में महान हैं