

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के भाटापारा नगर पालिका क्षेत्र स्थित नई सब्जी मंडी में सोमवार को भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आग ने दर्जनों दुकानों और ठेलों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है राहत की बात यह रही कि किसी तरह की किसी को जनहानि नहीं हुई हैपयह घटना सुबह करीब 9:30 बजे मंडी के एक हिस्से से धुआं उठने से लगा।और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया वही दुकानों में रखी सब्जियां, कैरेट, प्लास्टिक सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और फर्नीचर जलकर राख हो गए इसके बारे में व्यापारियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी भाटापारा नगर पालिका की फायर ब्रिगेड टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया इसके बाद में आसपास के इलाकों से भी दमकल वाहन बुलाए गए और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया वही पुलिस और नगर प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।*आग लगने की वजह प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का मुख्य कारण बताया गया है। मंडी में कई जगहों पर अस्थायी बिजली कनेक्शन जोड़े गए थे, जिसके वजह से शॉर्ट सर्किट की आशंका बनी रहती थी। बिजली विभाग ने अब मंडी की वायरिंग की जांच शुरू कर दी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। आग में करीब 10 से 12 लाख रुपये का सामान जल गया और कई दुकानों के दस्तावेज और कैश बॉक्स भी राख में बदल गए। प्रभावित दुकानदारों ने शासन से आर्थिक मदद की मांग की है आग पूरी तरह बुझा दी गई है और किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वहीं, प्रशासन ने कहा है कि बिजली कनेक्शन और सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जांच करवाई जाएगी।