

रायपुर | 27 अक्टूबर 2025रायपुर एक बार फिर खेलों का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। राजधानी में 15वीं अखिल भारतीय रेलवे राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला वर्ग) का आयोजन इस बार 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 तक किया जाएगा। यह आयोजन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खेल संघ के तत्वावधान में WRS कॉलोनी स्थित रेलवे स्टेडियम में होगी इस प्रतियोगिता में देशभर के 12 रेलवे जोन के शीर्ष तीरंदाज हिस्सा लेंगे इस प्रतियोगिता में पुरुष और महिला दोनों वर्गों की टीमें शामिल होंगी।आयोजन समिति में रायपुर मंडल के कई वरिष्ठ खेल अधिकारी और प्रशिक्षक भी शामिल होगे यह प्रतियोगिता रेलवे के खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी स्पर्धा है। इसमें रिकर्व और कंपाउंड दोनों वर्गों की प्रतिस्पर्धाएं होंगी। प्रतियोगिता के दौरान व्यक्तिगत और टीम इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे। विजेता खिलाड़ियों को रेलवे बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व का मौका भी मिलेगा।यह प्रतियोगिता 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी।इसके उद्घाटन समारोह 30 अक्टूबर की सुबह 9:00 बजे WRS कॉलोनी स्टेडियम में होगा। और इसके समापन और पुरस्कार वितरण समारोह 1 नवंबर की शाम को रखा गया है। इसका आयोजन स्थल: WRS कॉलोनी रेलवे स्टेडियम, रायपुर (छत्तीसगढ़) में होगा यह स्टेडियम पिछले कई वर्षों से रेलवे की खेल प्रतियोगिताओं का प्रमुख केंद्र रहा हैइस प्रतियोगिता का उद्देश्य रेलवे के खिलाड़ियों मेंतीरंदाजी खेल को बढ़ावा देना व खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा का अनुभव देना है औररायपुर जैसे शहरों में खेलों के प्रति नई ऊर्जा और रुचि को जगाना है। आयोजन समिति का मानना है कि इससे स्थानीय युवा भी इस खेल की ओर आकर्षित होंगे और रायपुर की पहचान एक“स्पोर्ट्स सिटी” के रूप में और मजबूत होगी।प्रतियोगिता के लिए सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवास और खानपान की संपूर्ण व्यवस्था रेलवे प्रशासन द्वारा की गई है।