

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भारतीय सेना के शहीद नायक संजय मीणा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नायक संजय मीणा ने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है।जानकारी के अनुसार, गश्त के दौरान पहाड़ी इलाके से नीचे गिरने के कारण संजय मीणा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अंबाला लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार शहीद परिवार के साथ खड़ी है। नायक संजय मीणा का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव संवरसी में किया जाएगा।