
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले NDA को बड़ा झटका लगा है।पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने JDU छोड़कर RJD का दामन थाम लिया है। दो बार सांसद रह चुके कुशवाहा को सीएम नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद नेताओं में से एक माना जाता था। अब चर्चा है कि वे धमदाहा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं वहीं सीट, जहां से JDU की मंत्री लेसी सिंह मैदान में उतरती हैं।ऐसे में लेसी सिंह के लिए पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा बड़ी चुनौती बन सकते हैं। चुनाव से ठीक पहले NDA में इस टूट ने सियासी हलचल तेज़ कर दी है।