
राबड़ी आवास पर आज हुई RJD संसदीय दल की बैठक करीब डेढ़ घंटे चली। बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई। विधायक भाई वीरेंद्र ने बताया कि सभी ने लालू यादव को अधिकृत किया है और उनके फैसले पर पूरा भरोसा जताया है। सूत्रों के मुताबिक, महागठबंधन में सीट शेयरिंग जल्द फाइनल हो सकती है। मनेर विधायक ने कहा कि आज शाम तक सीट बंटवारे का ऐलान संभव है।वहीं बाहर समर्थकों ने लालू यादव की गाड़ी को घेर लिया और बड़हरा सीट से सरोज यादव को टिकट देने की मांग की। समर्थकों ने चेतावनी दी कि टिकट नहीं मिला तो पार्टी का झंडा नहीं उठाएंगे।