खेल से युवा शक्ति को मिली दिशा, नशामुक्ति और अनुशासन का सशक्त संदेश
छुरिया ।।क्षेत्रीय सांसद श्री संतोष पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य में बड़गांव–चारभाठा मैदान, कापा में आयोजित सांसद ट्रॉफी ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। आयोजन स्थल पर भारी संख्या में ग्रामीणजन, युवा, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में उत्साह और ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला। यह प्रतियोगिता केवल खेल आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं के चरित्र निर्माण, नशामुक्त जीवन और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का एक सशक्त सामाजिक अभियान के रूप में उभर रही है।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं किसान नेता कैलाश शर्मा ने बताया कि सांसद ट्रॉफी का आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने तथा युवाओं को खेल के माध्यम से नई दिशा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सांसद श्री संतोष पाण्डेय की दूरदर्शी सोच और युवाओं के प्रति उनकी संवेदनशील प्रतिबद्धता का परिणाम है।
मुख्य अतिथि सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि जीवन निर्माण का सशक्त माध्यम है। खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करता है। जब युवा मैदान से जुड़ता है, तो वह नशे और भटकाव से स्वयं दूर हो जाता है। सांसद ट्रॉफी का उद्देश्य है कि ग्रामीण अंचलों की छुपी प्रतिभाओं को पहचान मिले और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस प्रतियोगिता को और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक गांव और युवा इससे जुड़ सकें।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि सांसद ट्रॉफी जैसे आयोजन समाज के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। आज का युवा देश का भविष्य है और यदि उसे सही दिशा, सकारात्मक मंच और स्वस्थ वातावरण मिले, तो वह राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खेल युवाओं को अनुशासन, समर्पण और संघर्ष का पाठ पढ़ाता है और उन्हें नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करता है। उन्होंने सांसद श्री संतोष पाण्डेय के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
प्रतियोगिता को लेकर पूरे ग्रामीण क्षेत्र में भारी उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इसे अपने क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया और ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की मांग की।प्रतियोगिता आज रतनभाट, चंदिया, बेलरगोंदी, अछोली, दर्री, रूढ़गांव, सुखरी और रामपुर की टीमें का मैच सम्पन्न हुआ ।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, जिला महामंत्री सौरभ कोठारी, प्रदेश प्रवक्ता कैलाश शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी, जिला मंत्री बोधन साहू,रामकुमार गुप्ता, गुलशन हिरवानी, जिला पंचायत सदस्य गोपाल भुवार्य, मंडल अध्यक्ष हृदय राम देवांगन, मंडल अध्यक्ष कांता साहू, महामंत्री कोमल सिन्हा, मुकेश साहू (प्रदेश कार्यकारिणी युवा मोर्चा), अनिरुद्ध चंद्राकर, सुंदर लाल साहू, दिलीप साहू,दिग्विजय मिश्रा, हेमंत खरे, कपिल बघेल, ठाकुर राम यादव,मनीष साहू, रूपेश साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।