मैनपुर – तहसील मुख्यालय मैनपुर से लगभग 18 किलोमीटर दूर स्व राजीव गांधी गोद ग्राम कुल्हाड़ीघाट में आज शनिवार को लंबे समय बाद मड़ई मेला का आयोजन किया गया। ऐतिहासिक देवी मड़ई मेला का शुभारंम बुढाराजा देव स्थल मे भगवान बुढाराजा की विशेष पूजा अर्चना के साथ पंरपरागत देव विधान से क्षेत्रभर के देवी देवताओं के उपस्थिति में किया गया इस मड़ई मेला मे क्षेत्र के प्रमुख देवी देवता विशेष रूप से शामिल होकर लोगो को आशीर्वाद प्रदान किये दोपहर तक पूरे कुल्हाड़ीघाट एवं मैनपुरकला, जिड़ार, जाड़ापदर, नहानबिरी, राजपुर मैनपुर, हरदीभाठा, भाठीगढ़, गोपालपुर, ठेमली, पथर्री, भाठीगढ़ राज व ओड़िसा से देवी-देवताओं की डाँग डोली ध्वज पताका पहुंचने के बाद झांकर, पुजारी ,बैगा ,सिरहा व ग्राम प्रमुखो द्वारा विशेष पूजा अर्चना के बाद मड़ई बिहाई गई और देवी देवताओं की शोभायात्रा निकाली गई। क्षेत्र भर के लोगो द्वारा सुख समृद्धि मंगलमय के लिए देवी देवताओं से आशीर्वाद लेते हुए दूर दराज से मड़ई में पहुंचे हुए क्षेत्रीय मुखियाओं ने एक दूसरे से गले लगाते हुए दुख सुख में सदैव सहभागी बनने की बात कही। कुल्हाड़ीघाट मड़ई में सैकडो की संख्या में लोग पहुंँचकर जमकर खरीददारी करते नजर आये। देर शाम तक देवी देवताओं की पूजा अर्चना करते हुए अंतिम विदाई दिया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कुल्हाड़ीघाट के सरपंच बनसिंह सोरी, राज प्रमुख हरिशचन्द्र नेगी, प्रेमसाय जगत, अकबर नागेश, माखन दास वैष्णव, मुख्तियाज दिवान, देवसिंह चक्रधारी, जन्मेजय नेताम, टीकम कपिल, नारायण सिंह, रामसिंह सोरी, फूलसिंह सोरी, सुकराम नागेश, अमरसिंह, लक्ष्मण नेताम सहित बड़ी संख्या मे क्षेत्रभर एवं विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के लोग उपस्थित थे।