कुम्हारी आईसीएफ़एआई यूनिवर्सिटी कुम्हारी में चार दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव “आई स्पर्धा–2026” का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। चार दिनों तक चले इस वार्षिक स्पोर्ट्स मीट में क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, शतरंज, टेबल टेनिस, लंबी कूद और दौड़ सहित कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर डॉ. राजीव चौबे उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में भारतीय खेल प्राधिकरण की महिला वॉलीबॉल कोच श्रीमती रेणु पारिक एवं विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. आर्ची दुबे भी शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एस. डी. पाण्डेय ने की।
मुख्य अतिथि डॉ. राजीव चौबे ने कहा कि खेल में हार और जीत से अधिक महत्वपूर्ण भागीदारी और सीख होती है। उन्होंने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि जो खिलाड़ी जीत नहीं पाए, उनके लिए यह स्वयं को और बेहतर बनाने का अवसर है।
वहीं कुलपति एस. डी. पाण्डेय ने कहा कि स्कूल और कॉलेज स्तर से खेलकूद के प्रति रुचि युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में अहम भूमिका निभाते है। उन्होंने विश्वास जताया कि यहीं से उभरने वाले खिलाड़ी आगे चलकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।आईसीएफ़एआई यूनिवर्सिटी कुम्हारी का यह वार्षिक खेल आयोजन न सिर्फ खेल भावना को बढ़ावा देने वाला रहा, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम वर्क और आत्मविश्वास का भी मजबूत संदेश देकर गया