खैरागढ़— राष्ट्रीय युवा दिवस एवं गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) खैरागढ़ इकाई विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा दोपहर 12 बजे अम्बेडकर चौक से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए देशभक्ति और राष्ट्रीय स्वाभिमान का संदेश देती रही। नगर भारत माता के जयघोष और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष केसीजी विक्रांत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता प्रदेश सह मंत्री एवं विभाग संयोजक अमन बृज नामदेव ने की। विशिष्ट अतिथियों में जिला संयोजक राजनांदगांव धनंजय पांडे, विभाग छात्रा प्रमुख पूर्वा समर्थ, भाजयुमो जिला अध्यक्ष आयश सिंह, जनपद सदस्य खेमराज जैन एवं शैलेन्द्र मिश्रा उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। नगर मंत्री रितिक कंडरा एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हर्ष वर्मा ने बताया कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सामाजिक दायित्व की भावना को मजबूत करना है। यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, युवा एवं नागरिक शामिल हुए