खरोरा (छत्तीसगढ़), 23 जनवरी 2026: स्वतंत्रता संग्राम के अमर नायक और ‘आजाद हिंद फौज’ के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जन्म जयंती के अवसर पर नगर पंचायत खरोरा के वार्ड क्रमांक 09 में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्थानीय नेताओं, पार्षदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और मां शारदा स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी को याद किया और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम का संचालन यश्वनी निषाद ने किया
कार्यक्रम का आयोजन उपाध्यक्ष सुमित सेन के नेतृत्व में हुआ, जिसमें नेताजी के जीवन से प्रेरित होकर युवाओं और बच्चों को उनके योगदान के बारे में बताया गया।
जिला प्रचार प्रसार मंत्री नरेंद्र ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि, “नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन हमें बताता है कि सच्ची आजादी के लिए त्याग और संघर्ष कितना आवश्यक है। उनका ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ का नारा आज भी राष्ट्र को एकजुट करता है।”
पूर्व अध्यक्ष अनिल सोनी ने जोर देकर कहा कि, “बोस जी का साहस और दूरदृष्टि भारतीय इतिहास में अमर है। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर देश की सेवा करनी चाहिए।”
नगर पंचायत खरोरा के उपाध्यक्ष सुमित सेन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, “नेताजी की जयंती हमें याद दिलाती है कि स्वतंत्रता कोई उपहार नहीं, बल्कि संघर्ष का परिणाम है। आज की युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
” वहीं, अजय वर्मा ने नेताजी के बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, “उनकी नेतृत्व क्षमता और ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ लड़ाई हमें आज भी प्रेरित करती है। हमें उनके सपनों को साकार करने के लिए एकजुट होना होगा।”
इस श्रद्धांजलि सभा में स्कूली बच्चे और शिक्षक-शिक्षिकाएं बड़ी संख्या में शामिल हुए, जिन्होंने नेताजी की जीवनी से जुड़े कविताओं और प्रसंगों का पाठ किया। कार्यक्रम ने स्थानीय स्तर पर राष्ट्रप्रेम की अलख जगाने का काम किया। प्रमुख रूप से उपस्थित व्यक्तियों में जिला प्रचार प्रसार मंत्री नरेंद्र सिंह ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष अनिल सोनी, उपाध्यक्ष सुमित सेन, शिक्षक अजय वर्मा, पार्षद जय प्रकाश वर्मा, तामेश्वर मरकाम, पंचराम यादव, अम्बिका बंछोर, शरद साहू, हेमलता नशीने, राकेश देवांगन, उमाशंकर यादव, सावन पमवानी, शंकर कमल, पप्पू सेन, उमलेश लहरी, रोहित देवांगन, राज देवांगन, कमलेश देवांगन, रामनाथ देवांगन, यश्वानी निषाद, सुशांत ध्रुव, अमन यादव, तोमन यादव समेत कई गणमान्य नागरिक शामिल रहे।