कवर्धा:- कबीरधाम जिले के पंडरिया नगर में बीते माह दिनांक 21/ 12 /2025 पुलिस थाने से महज चंद किलोमीटर की दूरी पर हुए कुणाल पुष्कर की हत्या के मामले को लेकर सतनामी समाज के लोगों ने ने एक दिवसी पंडरिया बंद का आवाहन किया साथ ही सामाजिक लोगो ने कवर्धा बिलासपुर रोड को भी जाम कर दिया जिससे अवागन में नागरिकों को भारी तकलीफ हुई साथ ही सामाजिक लोगों ने पंडरिया थाने का घेराव किया कुणाल पुष्कर मामले में न्याय की मांग की वही उनका यह भी कहना था की मामले में पुलिस विभाग ने संदेहीयों की गिरफ्तारी नहीं की है साथ ही सामाजिक बंधुओ ने पुलिस प्रशासन जिला जमकर नारेबाजी भी की और कहा जी आरोपियों के ऊपर जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो सतनामी समाज उग्र आंदोलन करेगा।
मामले में पंडरिया पुलिस विभाग की एसडीओपी ने कहा की मामले में कुछ गिरफ्तारी हुई है और पुलिस अधीक्षक के द्वारा एस आई टी टीम का गठन कर दिया गया है आगे जांच में जो भी सत्यता जाएगी उसके हिसाब से कार्यवाही की जाएगी।