कोरबा : कोरबा जिले अंतर्गत एनएचएआई की कथित मेहरबानी से नियमों के विपरीत संचालित जमनीपाली टोल प्लाजा को लेकर गंभीर आरोप लगे हैं। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व जनपद सदस्य झामलाल साहू ने इसे आमजन से लूट बताते हुए प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर टोल बंद करने की मांग की है।
उन्होंने आरोप लगाया कि NH149B पर जमनीपाली टोल प्लाजा दो निकटवर्ती टोल के बीच 35 किमी की दूरी में संचालित है, जबकि शुल्क नियम 2008 के अनुसार न्यूनतम दूरी 60 किमी होना अनिवार्य है। स्थानीय वाहन चालकों से अन्याय, ओवरलोड के नाम पर अवैध वसूली और कर्मचारियों को तय वेतन से कम भुगतान के आरोप भी लगाए गए हैं। वहीं अन्य स्थानीय सूत्रों की माने तो जमींपाली टोल नाका में टैक्स की चोरी भी की जा रही है जिससे राजस्व का नुकसान हो रहा है
शिकायत कर्ता श्री साहू ने चेतावनी दी है कि यदि टोल प्लाजा तत्काल बंद नहीं किया गया तो वे जनहित में उच्च/सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित प्राधिकरण की होगी।