कुम्हारी – सर्दी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर में मुस्लिम समाज द्वारा बुधवार को एक सराहनीय और मानवता से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके अंतर्गत करीब 300 गरीब एवं जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया गया।
इस आयोजन की खास बात यह रही कि कंबल वितरण में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया। समाज के सभी धर्म, जाति और वर्ग से ऊपर उठकर केवल मानवता के नाते जरूरतमंदों की मदद की गई। कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम समाज के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल की खुले दिल से सराहना की और इसे समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश बताया।
आयोजकों का कहना कि सर्दी के मौसम में गरीब और बेसहारा लोगों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में समाज के सक्षम लोगों को आगे आना चाहिए।