जांजगीर-चांपा।
बीती देर रात्रि थाना जांजगीर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुकली नहर पार में संचालित जुआ फड़ पर जांजगीर पुलिस एवं साइबर टीम द्वारा संयुक्त रूप से छापेमार कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में पुलिस ने जुआ खेलते हुए 10 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा, जिनके कब्जे से कुल ₹46,700 नगद एवं ताश पत्तियां जब्त की गईं।
पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के दिशा-निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में जिले में शांति, कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में दिनांक 20.01.2026 की रात्रि मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना जांजगीर एवं साइबर टीम द्वारा संयुक्त रेड कार्रवाई की गई।
रेड के दौरान ग्राम सुकली नहर पार में जुआ खेल रहे 10 व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। मौके से जुआ खेलने में प्रयुक्त ताश पत्तियां एवं कुल ₹46,700 नगद बरामद किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार करते हुए उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की है।
गिरफ्तार जुआरियों के नाम इस प्रकार हैं—
गुन्नी राम साहू (50 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 06, जांजगीर
अनिल कश्यप (24 वर्ष), निवासी कुटरा, पामगढ़
राहुल राठौर (24 वर्ष), निवासी चितरपारा, जांजगीर
राजू राठौर (51 वर्ष), निवासी खडपडीपारा, जांजगीर
अजय केंवट (29 वर्ष), निवासी पेण्ड्री
भरत राठौर (52 वर्ष), निवासी खोखरा
कोमल भार्गव (54 वर्ष), निवासी चण्डीपारा, थाना पामगढ़
नरेन्द्र राठौर (52 वर्ष), निवासी धाराशिव, पामगढ़
कृष्ण कुमार साहू (36 वर्ष), निवासी सरखों, नैला
प्रितम राठौर (28 वर्ष), निवासी खोखरा
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (कोतवाली थाना प्रभारी, जांजगीर), निरीक्षक सागर पाठक (साइबर सेल प्रभारी), थाना जांजगीर से एएसआई अरुण सिंह, साइबर टीम से प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, मनोज तिग्गा, आरक्षक गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, शाहबाज खान, रोहित काहरा, प्रतीक सिंह, श्रीकांत सिंह तथा थाना जांजगीर से प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी का विशेष योगदान रहा।
जांजगीर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए आम जनता में सुरक्षा और विश्वास का माहौल कायम रखा जा सके।