सरायपाली विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस विधायक चातुरी नंद जी ने गणतंत्रयात्रा के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड का दौरा किया। विद्यालय पहुंचने पर शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक जी ने संविधान के मूल्यों, शिक्षा की महत्ता और सरकारी विद्यालयों को सशक्त बनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। विधायक ने बच्चों को अनुशासन और लक्ष्य के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी तथा शिक्षकों व ग्रामीणों से संवाद कर समस्याओं को सुना। गणतंत्रयात्रा के माध्यम से संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।