प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राजनांदगांव शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने शहर में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रयागराज माघ मेले में जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को शाही स्नान से रोके जाने की घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यह घटना भाजपा के हिन्दू विरोधी चरित्र को उजागर करती है। शंकराचार्य का अपमान केवल एक संत का नहीं बल्कि सनातन धर्म का अपमान है।
जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पिछले कई वर्षों से नियमित रूप से मोनी अमावस्या पर स्नान करते आ रहे हैं और यह पहली बार है जब उन्हें इस परंपरा से रोका गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि खुद को हिंदुओं का हितैषी बताने वाली भाजपा सरकार आज संतों के सम्मान को ठेस पहुंचा रही है। पार्टी ने शंकराचार्य के समर्थकों के साथ हुए दुर्व्यवहार की भी निंदा की।