
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का मामला सामने आया है युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि कुछ युवक उसे घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठाकर सुनसान इलाके में ले गए और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए थाने पहुंचकर पूरी बात पुलिस को बताई। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की कर दी यह घटना जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।जो इलाका छत्तीसगढ़ के पूर्वी हिस्से में आता है, जहाँ हाल के महीनों में अपराध के कुछ मामले सामने आए हैं। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की और सबूत जुटाए है पुलिस ने केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है और अगले 24 घंटे में आरोपियों को पकड़ लिया गया है इस वारदात को अंजाम देने वाले 7 लोग इसमें शामिल थे सभी को पुलिस ने अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया है पूछताछ में उन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया है कि उसने नशे की हालत में यह वारदात किया है यह अपराध सोची-समझी साजिश नहीं, बल्कि आपसी शरारत और दुराचार की प्रवृत्ति से प्रेरित बताया जा रहा है।पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि क्या किसी एक आरोपी ने योजना बनाकर युवती को बुलाया था आरोपी ने युवती को घर छोड़ने का झाँसा देकर बाइक पर बैठाया और रास्ते में सुनसान जगह पर रुककर आरोपियों ने शराब पी और फिर वारदात को अंजाम दिया।बाद में पीड़िता को वहीं छोड़कर आरोपी फरार हो गए। पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुँची और वहां अपने परिजनों को पूरी बात बताई और फिर अपने परिवार के साथ थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस ने मोबाइल ट्रैकिंग और सीसीटीवी फुटेज से 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है