महासमुंद :- महासमुंद में देशी शराब दुकान सितली नाला के पास सोमवार शाम एक युवक की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या
मृतक की पहचान ग्राम शेर निवासी जितेंद्र साहू के रूप में हुई है।
मृतक जितेंद्र साहू अपने भाई के साथ 19 जनवरी को महासमुंद आया हुआ था। काम निपटाने के बाद शाम करीब 5.30 बजे दोनों गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सितली नाला के पास देशी शराब दुकान जितेन्द्र साहू शराब लेने भट्ठी गया शराब लेने के दौरान कृष्णा कुलदीप , दिलीप बघेल एवं अरूण कुम्हार ने जितेंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी झगड़ा इतना बढ़ गया कि कृष्णा कुलदीप ने चाकू से जितेंद्र साहू के जांग और शरीर के कई हिस्सों पर वार कर दिया । प्रत्यक्ष दर्शियों ने जितेंद्र के 108 की मदद से हॉस्पिटल भेजा जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
महासमुंद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ कृष्णा कुलदीप , दिलीप बघेल एवं अरूण कुम्हार के खिलाफ
धारा 103(1) बीएनएस एवं 3(5) बीएनएस के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है ।