शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही
जांजगीर -चापा :– जिले में अवैध शराब बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना शिवरीनारायण पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावशाली कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले भर में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत थाना शिवरीनारायण पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी मदिरा शराब बेचने की फिराक में है।
सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 40 पाव देशी मदिरा शराब बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपी का नाम समीर खान, पिता मोहम्मद सलीम खान, उम्र 25 वर्ष, निवासी शिवरीनारायण बताया गया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना शिवरीनारायण के सहायक उप निरीक्षक कपीलराम साहू, प्रधान आरक्षक तरीकेश पाण्डेय, आरक्षक प्रवीण साहू एवं आरक्षक नितिन द्विवेदी का विशेष योगदान रहा।
जिला पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके और सामाजिक अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।