राजनांदगांव के ग्राम पदूमतरा में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ 2 जनवरी से हुआ है,
यह भागवत 2 जनवरी से 8 जनवरी 2026 तक भव्य श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन की शुरुआत 1 जनवरी 2026 को माँ बगलामुखी यज्ञ के साथ हुई। धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से प्रभु इच्छा तक कथा का वाचन किया जा रहा है। यह कथा राष्ट्रीय कथावाचक आचार्य पं. रामानुज युवराज पाण्डेय जी के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा का रसपूर्ण वर्णन हो रहा है। कथा के दौरान भक्तों को कलश यात्रा, नारीद चरित्र, सृष्टि रचना, ध्रुव-प्रह्लाद चरित्र, श्रीकृष्ण जन्म, पूतना वध, रासलीला, रुक्मिणी विवाह तथा सुदामा चरित्र जैसे प्रसंगों का श्रवण कराया जाएगा। 8 जनवरी को गीता सार, हवन-पूर्णाहुति एवं भंडारा-प्रसादी के साथ समापन होगा।
आयोजन श्रीराम मंदिर ट्रस्ट समिति, महिला मंडल भागवत समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। यह आयोजन ग्राम में आध्यात्मिक चेतना, सद्भाव और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।