एंकर -केशकाल में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 के सड़क नवीनीकरण कार्य को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने एसडीएम कार्यालय में आयोजित बैठक में अवैध अतिक्रमण हटाने और रूट डायवर्जन को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की बैठक के बाद एसपी ने डिपो चौक से थाना परिसर तक पैदल निरीक्षण कर निर्माण कार्य, अतिक्रमण और ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया इस दौरान नाली तक अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को जल्द अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश दिए गए
सड़क किनारे बेतरतीब खड़े 25 वाहनों पर पुलिस ने लगभग 7,500 रुपये की चालानी कार्रवाई की एसपी ने व्यापारियों जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि नियमों का पालन नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी एसपी पंकज चंद्रा ने बताया कि मुख्य मार्ग के पुनर्निर्माण को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है और जल्द ही अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि सड़क निर्माण कार्य समय पर पूरा हो सके