एंकर- भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राहुल असरानी के प्रथम प्रवास पर युवा संवाद कार्यक्रम के तहत बचेली–किरंदुल में उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री कुणाल ठाकुर, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओम सोनी एवं एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष पीसे वेट्टी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बचेली व किरंदुल के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं तथा बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन (BTOA) के सदस्यों ने फूल-मालाओं व नारों के साथ स्वागत किया। युवा संवाद में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं की सक्रिय भूमिका तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर चर्चा हुई।
जिलाध्यक्ष राहुल असरानी ने संगठन को नई ऊर्जा के साथ मजबूत करने का संकल्प दोहराया, वहीं प्रदेश महामंत्री कुणाल ठाकुर ने युवाओं से भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, युवा मोर्चा कार्यकर्ता एवं BTOA सदस्य उपस्थित रहे।