खबर बेमेतरा जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस से है, जहाँ यातायात राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट कमेटी के अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति श्री अभय मनोहर सप्रे बेमेतरा प्रवास पर पहुँचे, जहाँ कलेक्टर श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाईं, पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू एवं यातायात प्रभारी प्रवीण खलखो ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया…..कार्यक्रम के दौरान सर्किट हाउस परिसर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ करते हुए माननीय न्यायमूर्ति श्री अभय मनोहर सप्रे, कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं और पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने हरी झंडी दिखाकर पुलिस जवानों के मोटरसाइकिल जागरूकता मार्च को रवाना किया……इस मौके पर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं और पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन बेहद जरूरी है…….उन्होंने आम नागरिकों से हेलमेट, सीट बेल्ट का उपयोग करने, शराब पीकर वाहन न चलाने और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की अपील की……अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं बल्कि समाज के हर नागरिक की जिम्मेदारी है
.