कोंडागाँव– छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ की जिला इकाई अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को जिला विपणन अधिकारी व कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया है। धान का उठाव उपार्जन केंद्रों से नहीं हो पाने के चलते कई तरह की समस्याओं का सामना लगातार समिति को करना पड़ रहा है। यदि यही स्थिति रही तो आगामी सोमवार से खरीदी बंद कर दी जाएगी। इस मौके पर बडी संख्या में समिति से जुड़े लोग मौजूद रहे।