प्रधानमंत्री के प्रस्तावित प्रवास को लेकर तैयारियां तेज़ हो गई हैं। एनआरडीए के सीईओ श्री चंदन कुमार और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने एयरपोर्ट के पास स्थित जैनम मानस भवन क्षेत्र का निरीक्षण किया।तैयारियों की समीक्षा के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप और अपर कलेक्टर सुश्री नम्रता जैन भी उपस्थित रहीं।अधिकारियों ने स्थल की व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य आवश्यक तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया।
रिपोर्ट
नीलेश गोयल