आंदोलन नगरी में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का 31 दिसंबर तक ब्लॉक स्तरीय आंदोलन जारी रहा…….मोदी की गारंटी लागू करने अपने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कलम बंद काम बंद आंदोलन में हजारों की संख्या में कर्मचारी अधिकारी शामिल थे……..31 दिसंबर को पेंशनर्स समाज ने इस आंदोलन को समर्थन देते हुए मांगों को जल्द पूरा करने सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया…… फेडरेशन ने नगर में विशाल रैली निकाल कर मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद किया …… तृतीय चरण में ब्लॉक स्तरीय इस आंदोलन में सरकार के नीति रीति के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया गया…… फेडरेशन ने रैली प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम से ज्ञापन सौंपा है….. छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दिया है कि अगर जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा……।