जांजगीर-चांपा। पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार जिले में सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ बृहद रक्तदान शिविर के साथ किया जाएगा। यह कार्यक्रम दिनांक 01 जनवरी 2026 को दोपहर 12.00 बजे जांजगीर कचहरी चौक स्थित सी-मार्ट परिसर में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की थीम “रक्तदान करें किंतु सड़कों पर नहीं” रखी गई है। इस थीम के माध्यम से आम नागरिकों को यह संदेश दिया जाएगा कि सड़क दुर्घटनाओं में रक्त व्यर्थ न बहाकर, जरूरतमंदों की सहायता के लिए स्वेच्छा से रक्तदान किया जाए। रक्तदान को महादान बताते हुए पुलिस ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ सुबह 10.00 बजे से किया जाएगा, जिसमें जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं आम नागरिक भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात जागरूकता रथ को भी रवाना किया जाएगा, जो 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक जिले के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करेगा।
जांजगीर-चांपा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश करें।
सड़क सुरक्षा माह का उद्देश्य
इस अभियान के अंतर्गत नागरिकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, नाबालिगों को वाहन न देने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के लिए जागरूक किया जाएगा।
पुलिस का मानना है कि जनसहयोग से ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती
