गौरेला—गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले में जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गजमती भानु के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
इस अवसर पर भूपेश बघेल ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी में अवसर संगठन सृजन की प्रक्रिया से मिलता है। उन्होंने कहा कि गजमती भानु को संगठन सृजन के तहत यह जिम्मेदारी मिली है और जों लोग गजमती भानु का विरोध कर रहे है वह लोग राहुल गांधी और खड़गे जी का विरोध कर रहे है और सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर जिलाध्यक्ष को सफल बनाना होगा। बघेल ने पार्टी के भीतर अनुशासन और एकता की बात करते हुए स्पष्ट किया कि कांग्रेस सबकी पार्टी है और हर कार्यकर्ता का इसमें सम्मानजनक स्थान है।
कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा में भूपेश बघेल ने कहा कि विपक्ष में रहकर जनता की आवाज उठाना चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन जिला अध्यक्षो और कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने किसी भी तरह की गुटबाजी से इनकार करते हुए कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी केवल कांग्रेस के हैं और वे फासीवादी ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करेंगे।
वहीं, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने और आने वाले समय में जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।