बेमेतरा :- जिले में आबकारी विभाग वृत्त–बेरला ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने 32 पाव देशी मसाला शराब जप्त की है, जिसकी कुल मात्रा 5.76 लीटर और बाजार कीमत करीब 3200 रुपये बताई जा रही है।
इस मामले में रंजीत बघेल (27 वर्ष), निवासी कठिया वार्ड 16, थाना बेमेतरा को मौके से गिरफ्तार किया गया है…..आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) और 59(क) के तहत गैर-जमानती प्रकरण दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है….कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर कठिया–बेमेतरा मार्ग में की गई। पूछताछ में आरोपी ने शराब को सिमगा में बेचने की बात कबूल की है। आरोपी आदतन अवैध शराब कारोबारी बताया जा रहा है….कलेक्टर श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक निवेदिता मिश्रा, आरक्षक महेंद्र नाग और टीम की अहम भूमिका रही।