
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया में होने वाले आगामी आसियान (ASEAN) शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। यह जानकारी सरकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है।यह सम्मेलन अगले महीने कुआलालंपुर (मलेशिया) में आयोजित होने वाला है, लेकिन अभी तक भारत की ओर से प्रधानमंत्री की यात्रा की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थीकार्यक्रम मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित किया जाएगा, जहां दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के नेता क्षेत्रीय सहयोग और व्यापार पर चर्चा करने वाले हैं।आसियान देशों के प्रमुख इस सम्मेलन में भाग लेंगे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जगह भारत का प्रतिनिधित्व संभवतः विदेश मंत्री एस. जयशंकर या अन्य वरिष्ठ अधिकारी कर सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम व्यस्त है और घरेलू राजनीतिक तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के चलते उनका मलेशिया दौरा फिलहाल तय नहीं किया गया है।भारत की ओर से कूटनीतिक माध्यमों से सम्मेलन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। विदेश मंत्रालय इस संबंध में औपचारिक घोषणा जल्द कर सकता है।