बलरामपुर…..ड्राइवर की लापरवाही से महिला बस के पिछले पहियों की चपेट में आई।बैढ़न से अंबिकापुर चलने वाली गुप्ता बस में सवार हो रही थी महिला इस दौरान बस चालक ने बस आगे बढ़ा दिया।घायल महिला अतवरिया कोटराही चाचीडाँड़ की बताई जा रही है।सड़क पर महिला को रौंदते हुए बस आगे निकल गई जिससे महिला के दोनों पांव बुरी तरह से क्षत – विक्षत हो गये।घटना के बाद बस लेकर, बस चालक मौके से फरार हो गया।बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम कोटराही में हुई घटना।