कवर्धा कबीरधाम जिले के नेशनल हाईवे 30 रायपुर-जबलपुर मार्ग में स्थित बोड़ला बाईपास में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया बताया जा रहा है। ट्रक ने बाइक युवक ठोकर मार दिया जिससे युवक के पैर में गंभीर चोट आई है मौके पर पहुंची राहगीरों के मदद से घायल युवक को आनन – फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला में भर्ती कराया गया तत्पश्चात उनके परिजनों को सूचना दी गई बताया जा रहा कि युवक घोंघा पंचायत के सरपंच फूलेश मेंरावी की पुत्र राहुल मरावी है जो जैताटोला का निवासी बताया जा रहा है सूचना मिलते बोडला थाना पुलिस घटनास्थल पहुंचकर ट्रक और चालक को अपने कब्जे में आगे कार्यवाही की जा रही हैं और घटना को लेकर जांच में जुटी हुई है इधर युवक के गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों ने गंभीर रूप से घायल युवक को बेहतर उपचार के लिए निजी वाहन से कवर्धा के निजी अस्पताल ले जाया गया है जहां युवक का उपचार जारी है और स्थिति गंभीर बनी हुई है।