जगदलपुर.. जगदलपुर ब्लाक के आड़ावाल में संचालित नेत्रहीन बच्चो को समय पर खाना व कपड़े नही दिए जाने की शिकायत को लेकर दिव्यांग संघ के पदाधिकारी कलेक्टर बस्तर से मुलाकात करने पहुंचे… जन्हा उन्होंने आड़ावाल में संचालित होने वाले दृष्टिहीन दिव्यांग बच्चो को हॉस्टल में अच्छा खाना मांगने पर डराया धमकाने की बात कही है और उन्हें कपड़ा भी नही दिया जाता और बच्चे लगातार ठंड को देखते हुए कपड़े की मांग करते आ रहे है.. हॉस्टल में रहने वाले दृष्टबाधित 70 बच्चो को रोज खाना सहित अन्य चीजो के लिए दो-चार होना पड़ रहा है… ऐसे में दिव्यांग संस्था के लोगो ने कलेक्टर बस्तर, समाज कल्याण विभाग के मंत्री व मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर बस्तर को ज्ञापन सौपा है…और कहा कि बच्चो को अपनी बात रखने के लिए रोका जाता है और उनकी बात कोई नही सुन रहा है..और दिव्यांग बच्चो ने इसकी शिकायत संस्था को दी है… वही दिव्यांग संघ के पदाधिकारी और लोगों ने कहा कि प्रशासन अगर जल्द बच्चो की तकलीफ दूर नही करता है तो संस्था के सभी दृष्टि बाधित दिव्यांग बच्चे व संघ के पदाधिकारी सड़क पर उतर कर आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जायेगे..साथ ही कहा कि मामंले की निष्पक्ष जांच की जाए…ताकि दिव्यांग बच्चो को उनका हक मिल सके…इधर मामंले को।लेकर जिला प्रशासन ने जांच करने की बात कही है.. और जांच में बच्चो के साथ अगर कोई दुर्व्यवहार किया जाने की शिकायत सामने आएगी तो उस पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।