एंकर सुकमा नगर पालिका क्षेत्र में कचरा डंप किए जाने की अव्यवस्थित व्यवस्था से स्थानीय लोग भारी परेशानी झेल रहे हैं। जिस स्थान पर रोज़ाना कचरा डाला जा रहा है, वहाँ आवारा गायें प्लास्टिक और गंदगी खाने को मजबूर हैं, जिससे उनकी सेहत और जान दोनों खतरे में पड़ गई हैं। कचरा डंप स्थल मुख्य सड़क के पास होने के कारण सड़क से आने-जाने वाले लोगों को तेज़ दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पास में स्थित स्कूल के छात्र, शिक्षक और आसपास रहने वाले नागरिक भी इस बदबू और गंदगी से बेहद परेशान हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद नगर पालिका द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों ने मांग की है कि कचरा डंपिंग के लिए उचित स्थान चिन्हित किया जाए, नियमित सफ़ाई की व्यवस्था हो और आवारा पशुओं की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाए जाएँ। यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो यह स्थिति गंभीर बीमारी और दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है।