प्रशासन द्वारा अवैध रूप से संचालित उमा राईस मिल, मोजो मशरूम एवं मारूति फ्रेश संस्थान पर तालाबंदी करे- छत्तीसगढ़ ग्राम विकास एकता समिति
आज को मोजो मशरुम, मारुति फ्रेस, उमा राइस मिल ग्राम पीकरीडीह में अवैध रूप से संचालन एवं मनमानी के विरोध में अनिश्चितकालीन आंदोलन का पांचवां दिन प्रशासन द्वारा उमा राईस मिल, मोजो मशरूम एवं मारूति फ्रेश संस्थान पर तालाबंदी और कोई कार्यवाही नहीं किया ।
इस कारण अपराधी उद्योगपति, भ्रष्ट प्रशासन और भ्रष्ट राजनेता गठबंधन का शव यात्रा धरना स्थल से पिकरीडीह, गनियारी, मुड़पार होते हुए धरना स्थल पर पहुंच दाह-संस्कार किया गया।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ ग्राम विकास एकता समिति बैनर तले चार दिनों से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है परन्तु शासन, प्रशासन से कोई पहलकदमी नहीं की जा रही है।
जबकि छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण बोर्ड द्वारा 3 मई 2025 को उमा राइस मिल , मोजो मशरुम एवं मारुति फ्रेस को स्पष्ट बंद करने का आदेश किया है और छत्तीसगढ़ बिजली विभाग को बिजली सप्लाई बंद करने का निर्देशित किया गया है। करीब सात माह से तीनों संस्थान अवैध रूप से बेधड़क संचालित हो रहा है। जो कि शर्मनाक और घोर निंदनीय है।
छत्तीसगढ़ ग्राम विकास एकता समिति द्वारा अनिश्चितकालीन आंदोलन को स्थगित करते हुए कल राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। इसके बावजूद कार्यवाही नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
आज के धरना-प्रदर्शन में मुख्यरूप से धर्मेंद्र बैरागी, हुलास साहू,नरोत्तम शर्मा,दाऊलाल वर्मा, गोवर्धन, रविशंकर निषाद, केशव साहू,गजेन्द्र वर्मा,राजेश शर्मा,तामेश्वर साहू,तिलक जलक्षत्रि,अजय दीवाकर,हरीश वर्मा,कामेश्वर पाल,धन्नू वर्मा,मदन पाल,अमित उइके,तुलसीदास बंजारे उपस्थित रहे। उक्त जानकरी देते हुए समिति सचिव धर्मेन्द्र बैरागी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किए
