बिलासपुर: बिलासपुर बास्केटबॉल लीग सीजन–2 में डीएलएस डायनामोस ने खिताब पर किया कब्जा
जिला बास्केटबॉल संघ, बिलासपुर के तत्वावधान में आयोजित बिलासपुर बास्केटबॉल लीग – सीजन 2 का आयोजन छत्तीसगढ़ स्कूल बास्केटबॉल कोर्ट, बिलासपुर में किया गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन तीसरे-चौथे स्थान के मुकाबले तथा फाइनल मैच खेले गए।
शाम का पहला मैच तीसरे स्थान के लिए एविक फाइटर एवं मां कामाख्या फाइटर के मध्य खेला गया, जिसमें मां कामाख्या फाइटर ने एविक फाइटर को 66–44 अंकों से पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मैच में मां कामाख्या फाइटर की ओर से ऋषभ ने 28 अंक एवं अरमान अली ने 20 अंक बनाए, जबकि एविक फाइटर की ओर से संजय ने 16 अंक एवं श्लोक ने 10 अंक अर्जित किए।
तत्पश्चात शाम 7 बजे राइजिंग चौकसे एवं डीएलएस डायनामोस के मध्य फाइनल मुकाबला खेला गया। अत्यंत रोमांचक रहे इस मुकाबले में डीएलएस डायनामोस ने राइजिंग चौकसे को 51–49 अंकों से हराकर खिताब अपने नाम किया। डीएलएस डायनामोस की ओर से सिद्धार्थ सिंह ने 15 अंक एवं प्रशांत त्रिपाठी ने 13 अंक बनाए, वहीं राइजिंग चौकसे की ओर से संजय महाकुंडा ने 20 अंक तथा प्रशांत सिंह ने 15 अंक अर्जित किए।
पूरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए संजय महाकुंडा को बेस्ट प्लेयर, संजय आर्या को बेस्ट स्कोरर, मिथुन दास को बेस्ट प्लेमेकर तथा रूपेश राज को अपकमिंगराइजिंग स्टार के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों को 6 टीमों में विभाजित किया गया था। लीग मैचों की समाप्ति के पश्चात अंक तालिका में प्रथम दो स्थान प्राप्त करने वाली टीमों के मध्य फाइनल मुकाबला खेला गया।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में करण सिंह, डॉ. नितिन जैन, अजय श्रीवास्तव, अविनाश सेठी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में एस.के.कादिर की गरिमामय उपस्थिति रही।
इस सफल आयोजन में छत्तीसगढ़ जिला बास्केटबॉल संघ के सदस्यों — प्रवीण बिसेन सिंह, ई. जैकब, डॉ. सुनील गौरहा, डॉ. गोपाल कृष्ण पाठक, बिपिन बिहारी सिंह (NIS प्रशिक्षक), धीरेंद्र सिंह, प्रीति सिंह , प्रीतम दास (NIS प्रशिक्षक), प्रदीप वर्मा, सुनील राठौर, भागवत उपाध्याय, डेमन साहू, प्रदीप साहू, आतिश पारीख, योगेश साहू, अजय यादव, देवेंद्र भोसले, विकास काकड़े, संतोष यादव, विमल रॉय, श्री महेंद्र यादव, श्री रूपेंद्र सिंह ठाकुर (गोलू), श्री स्वप्निल चुनेकर, श्री उत्तम साहू, श्री प्रकाश राव, श्री निलेश श्रीवास, श्री आदित्य कश्यप, श्री शेख तौफीक, श्री हर्षवर्धन सिंह, श्री रवि पारीख, श्री भूपेंद्र पारचे, श्री अमित यादव, श्री विश्वास एवं प्रियंका सोनवानी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस आशय की जानकारी बास्केटबॉल जिला संघ, बिलासपुर के अध्यक्ष प्रवीण बिसेन ने दी।