मनेंद्रगढ :- पूर्ववर्ती सरकार की महत्वपूर्ण योजना कृष्ण कुंज देखरेख में बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। नवीन जिला एम सी बी के मनेन्द्रगढ , झगड़ा खांड , नई लेदरी एवं खोंगापानी में निर्मित कृष्ण कुंज में आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे है। मनेद्रगढ में स्थित कृष्ण कुंज में शाम होते ही अक्सर शराबियों की महफिल नजर आने लगी है। शराब की खाली बोतल व डिस्पोजल गिलास इसकी गवाही दे रहे है।
कृष्ण कुंज को विकसित करने का मुख्य उद्देश्य शहरों में होने वाले प्रदूषण में कमी लाना , बच्चों के खेल – कूद के लिए बेहतर स्थान के साथ ही औषधि महत्व के पौधों से लोगों को आसानी से घरेलू इलाज के लिए औषधि मिल जाएंगे और इसमें लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए औषधीय महत्व के पौधों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की संस्कृति, पर्व की दृष्टि से भी उपयोगी और महत्वपूर्ण पौधों का रोपण करना है।
उल्लेखनीय है कि कृष्ण कुंज को विकसित करने का जिम्मा वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को दिया गया है। और कृष्ण कुंज के विकसित होने पर नगर पालिका को हेंड ओवर करना था। मगर जिस प्रकार नगर पालिका मनेन्द्रगढ द्वारा कृष्ण कुंज को लेकर लापरवाही बरती जा रही है उससे कृष्ण कुंज के भविष्य पर सवालिया निशान लग रहे है।