
पटना | 22 अक्टूबर 2025बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार यानि 22 October को एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा हैं कि उनकी सरकार बनते ही राज्य के सभी संविदा कर्मियों (Contract Workers) को स्थायी (Permanent) किया जाएगा। इसके साथ ही लगभग 2 लाख जीविका दीदीयों को भी सरकारी नौकरी का दर्जा दिया जाएगा।यह घोषणा तेजस्वी यादव, ने की हैं उन्होंने पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी करते हुए यह बात कही कि हमारी सरकार बनते ही सभी संविदा कर्मचारियों को स्थाई किया जाएगा। जीविका दीदी को सरकारी नौकरी का दर्जा मिलेगा और उनका वेतन ₹10,000 से बढ़ाकर ₹30,000 प्रतिमाह कर देंगे।”तेजस्वी यादव ने घोषणा की हैं कि सरकार बनते ही इस फैसले को पहले ही कैबिनेट मीटिंग में मंजूरी दी जाएगी।उन्होंने दावा किया कि स्थायीकरण की प्रक्रिया “पहले 20 दिनों में शुरू होगी और 20 महीनों में पूरी कर दी जाएगी।”यह घोषणा बिहार राज्य से जुड़ी है।जो जीविका दीदी” बिहार ग्रामीण आजीविका मिशन (BRLPS) के अंतर्गत आने वाली महिलाएँ हैं, जो गाँव-गाँव में स्वयं सहायता समूह चलाती हैं।राज्य में लगभग 2 लाख से अधिक महिलाएँ इस मिशन के तहत कार्य करती हैं तेजस्वी यादव ने कहा कि यह कदम महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण देने ग्रामीण रोजगार बढ़ाने और संविदा कर्मियों को नौकरी की स्थिरता देने के उद्देश्य से उठाया जाएगा।