भिलाई : भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन की नीतियों के खिलाफ विधायक देवेंद्र यादव ने 5 दिन तक अनशन किया सेक्टर 9 अस्पताल एवं प्लांट के स्कूलों का निजीकरण का विधायक देवेंद्र यादव ने जबरदस्त विरोध किया बीएसपी प्रबंधन अधिकारियों से बातचीत के बाद अनशन तोड़ा कुछ मांगों पर प्रबंधन अभी भी अपनी बात पर अड़ा रहा अनशन स्थल पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी एवं वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे विधायक देवेंद्र यादव ने मीडिया को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भिलाई का बेटा हूं भिलाई को बचाने मैं सदैव समर्पित हूंआगे और मजबूती के साथ रणनीति बनाकर अनशन करूंगा