
शहडोल (मध्यप्रदेश):जिले के बुढार थाना क्षेत्र के बलबहरा गांव में मंगलवार रात एक दर्दनाक वारदात हुई। यहां तलवार से हमला कर दो सगे भाइयों की हत्या कर दी गई, जबकि तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि हमले के पीछे एक एकड़ जमीन का विवाद कारण था।दुकान में दीया जला रहे थे दोनों भाईमंगलवार रात सोनू उर्फ राकेश तिवारी और राहुल तिवारी अपनी ऑटो पार्ट्स की दुकान में दीपावली के अवसर पर दीया जलाने पहुंचे थे। उसी दौरान आरोपी अनुराग शर्मा, धनेश शर्मा, नयन पाठक, नीलेश कुशवाहा समेत अन्य लोग तलवार और धारदार हथियार लेकर वहां पहुंच गए और दोनों भाइयों पर हमला कर दिया।बचाने पहुंचे तीसरे भाई पर भी वारहंगामे की खबर मिलते ही बड़ा भाई सतीश तिवारी मौके पर पहुंचा। उसे बचाने की कोशिश के दौरान आरोपियों ने उस पर भी वार कर दिया। स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राकेश तिवारी को मृत घोषित कर दिया। राहुल तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

मरने से पहले राहुल ने रिकॉर्ड किया अंतिम संदेशजानकारी के अनुसार, मौत से पहले राहुल तिवारी ने अपने मोबाइल फोन पर एक संदेश रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने हमलावरों के नाम और पूरी घटना का जिक्र करते हुए इसे अपना “अंतिम बयान” बताया।जमीन विवाद से जुड़ा मामलाबताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच एक एकड़ भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। चार दिन पहले भी मालिकाना हक को लेकर झगड़ा हुआ था। इस संबंध में दोनों पक्ष केशवाही चौकी पहुंचे थे, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।पुलिस कार्रवाई और विरोध प्रदर्शनहत्या के बाद मुख्य आरोपी अनुराग शर्मा ने अपने कुछ साथियों के साथ बुढार थाने में सरेंडर कर दिया। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने केशवाही चौकी प्रभारी आशीष झारिया को लाइन हाजिर कर दिया है।बुधवार को मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-43 पर शव रखकर चक्काजाम किया और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
रिपोर्ट
विशाल देवांगन