सुकमाएंकर सुकमा जिले में जनजातीय कौशल केन्द्र, जन शिक्षण संस्थान द्वारा यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डायरेक्टर विकास वस्त्रकार के निर्देश में आयोजित इस रैली में लोगों को रोड सेफ्टी के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर डायरेक्टर विकास वस्त्रकार ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से हेलमेट, सीट बेल्ट पहनने, नशे में गाड़ी न चलाने, मोटरसाइकिल में तीन सवारी न बैठने और एयर फोन लगाकर गाड़ी न चलाने की अपील की। ट्रैफिक पुलिस प्रभारी अनुराग सोनवानी ने भी लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से हम अपने और दूसरों की जान बच सकते हैं। इस मौके पर जनजाति कौशल केंद्र जन शिक्षण संस्थान के स्टाफ एवं बच्चे उपस्थित थे। सभी ने मिलकर यातायात जागरूकता के नारे लगाए और लोगों को सुरक्षित यात्रा के लिए जागरूक किया। यातायात जागरूकता के मुख्य बिंदु: हेलमेट और सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य है, नशे में गाड़ी न चलाएं
मोटरसाइकिल में तीन सवारी न बैठें,
एयर फोन लगाकर गाड़ी न चलाएं,
यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।