शासकीय नवीन महाविद्यालय ओड़गी के बीए तृतीय सेमेस्टर के समस्त विद्यार्थियों ने पंडो समुदाय बस्तियों का अध्ययन पाठयक्रम और विषय ज्ञान में वृद्धि करने हेतु भ्रमण किया।
विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम में समाहित छत्तीसगढ़ की जनजाति संस्कृति के व्यावहारिक पक्ष को समझने और जानने हेतु विद्यार्थियों ने पंडो समुदाय के प्रत्येक परिवार के सदस्यों से बातचीत की और उनसे उनके जीवन शैली रहन-सहन वेशभूषा परिवार के क्रियाकलाप आदि के बारे में जाना।
उक्त भ्रमण समाजशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक रंजीत कुमार सातपुते की अगुवाई में कराया गया।
