दंतेवाड़ा
भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत गामावाड़ा गांव में तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक ग्रामीण को रौंद दिया, ग्रामीण की हालत नाजुक बताई जा रही है हादसे के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया।
घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीण आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई पर अड़े।
सूचना मिलते ही भांसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा समझाइश के साथ ही सड़क बहाली की कार्रवाई की जा रही है।