नारायणपुर- रेलवे द्वारा भूमि अधिग्रहण के बाद प्रभावित परिवारों को नौकरी एवं उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर नारायणपुर जिले के ग्रामीण जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हुए बताया कि रेलवे लाइन निर्माण के लिए उनकी जमीन अधिग्रहित की गई थी, लेकिन अब तक न तो नौकरी मिली और न ही उचित मुआवजा दिया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि रणकपुर जिले में रेलवे लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके लिए रेलवे द्वारा वैधानिक प्रक्रिया के तहत जमीन अधिग्रहित की गई। भूमि अधिग्रहण के समय सरकार और रेलवे प्रशासन की ओर से यह आश्वासन दिया गया था कि प्रभावित प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी, साथ ही जमीन का उचित मुआवजा भी प्रदान किया जाएगा।
हालांकि, नारायणपुर जिले के प्रभावित ग्रामीणों का कहना है कि अब तक न तो किसी को नौकरी दी गई और न ही वर्तमान दर के अनुसार मुआवजा मिला। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्हें वर्ष 2005 की दर के अनुरूप मुआवजा देने की बात कही गई थी, लेकिन वह भी अब तक नहीं मिला है।
से केग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को शीघ्र सरकारी नौकरी दी जाए और जमीन का मुआवजा वर्तमान दर अथवा निर्धारित नियमों के अनुसार प्रदान किया जाए। जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की।