क्षेत्र में गरीब व अनपढ़ महिलाओं के साथ बड़े पैमाने पर वित्तीय धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है,,,ग्राम तरका की लगभग 100 महिलाओं के नाम पर फर्जी तरीके से बैंक खाते खुलवाकर प्रत्येक से 42-42 हजार रुपये का ऋण लेकर राशि के गमन का आरोप लगाया गया है,,,पीड़ित महिलाओं ने एसडीएम चांदनी कंवर को लिखित ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है,,,शिकायत के अनुसार आवेदिका ग्राम तरका के मूल निवासी हैं, जबकि अनावेदिका ग्राम खाड़ापारा की निवासी बताई गई है दोनों पक्ष पूर्व से परिचित हैं आरोप है कि अनावेदिका ने महिलाओं की अशिक्षा और सरलता का फायदा उठाते हुए उन्हें बहला-फुसलाकर बैंक स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल लिमिटेड, शाखा बैकुंठपुर, जिला कोरिया में खाते खुलवाए इसके बाद दिनांक 03 फरवरी 2024 को ग्राम तरका की करीब 100 महिलाओं के नाम से 42-42 हजार रुपये का ऋण स्वीकृत कराकर पूरी राशि आहरित कर ली गई।